नगर पालिका परिषद पेंड्रा चुनाव: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनवारूल हक ने राकेश जालान को दिया समर्थन
GPM NEWS
संवाददाता : दीपक गुप्ता ( GPM )
नगर पालिका परिषद पेंड्रा के चुनावी माहौल में बड़ा बदलाव आया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनवारूल हक ने निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राकेश जालान के कार्यकाल में नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं, जिससे नगरवासियों को सीधा लाभ मिला है।
अनवारूल हक ने यह भी कहा कि नगर के चहुमुखी विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राकेश जालान के पुनः अध्यक्ष बनने से पेंड्रा में विकास की गति और तेज होगी। इस समर्थन के बाद चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली