The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

यूपी से रायपुर ले जाई जा रही नशीली सिरप की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Views: 1432
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

यूपी से रायपुर ले जाई जा रही नशीली सिरप की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

 

बिलासपुर : सकरी पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 120 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद की है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि यूपी से एक व्यक्ति रायपुर के लिए नशीली सिरप की खेप लेकर रवाना हुआ है। सकरी पुलिस ने बाइपास पर घेराबंदी कर, मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक कार को रोका।

तलाशी लेने पर कार की डिक्की में चार पैकेट में 120 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। कार चालक मिथलेश तिवारी (46) को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह रायपुर में इस सिरप को खपाने की फिराक में था।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है, इसलिए विस्तृत जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, आरक्षक सुमंत कश्यप, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सरफराज खान, रवि शंकर सिरों और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed