एमसीबी। आज एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ममता सिंह, जनपद अध्यक्ष खड़गवां श्रीमति श्याम बाई मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष खड़गवां वीरेंद्र सिंह करीयाम, जनपद सदस्य खड़गवां लाल सिंह पोया, जनपद सदस्य खड़गवां मनराज सिंह कमरों, सरपंच कटकोना प्रेम नारायण श्याम, सरपंच धवलपुर सोन कुंवर कमरों, सरपंच मेंड़्रा रामभजन श्याम सहित स्थानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञात हो कि महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहले खड़गवां के कटकोना मुख्यमार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से कारीछापर मार्ग का पक्का सड़क निर्माण कार्य दूरी 3.10 किमी0, लागत 402.96 लाख का भूमिपूजन किए उसके बाद कटकोना ग्राम पंचायत से लगभग 27 किमी0 दूर मेंड़्रा से धवलपुर नागसेमरापारा तक पक्की सड़क निर्माण कार्य दूरी 3.35 किमी0, लागत 373.12 लाख का भूमिपूजन किया गया। इस खास मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री साय जी प्रदेश के कोने कोने में सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रहे है। यहां भी पक्की सड़क की पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो जाएगी, इससे पहले भी खड़गवां जनपद पंचायत अंतर्गत सैकड़ों पुल पुलिया और सड़को का निर्माण मेरे पुराने कार्यकाल में ही कराया गया था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि आज जिन दोनों सड़कों का भूमिपूजन किया गया है उसकी मांग मेरे पुराने कार्यकाल में ही किया गया था और मैने इसकी स्वीकृति भी करा दी थी लेकिन किन्हीं कारणों से बीते पांच सालों में निर्माण नहीं हो सका लेकिन अब भूमिपूजन हो चुका है जिसका लाभ हमारे ग्रामीणों को मिलेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों का जाल लगभग बिछ चुका है और जो पारा तथा टोला को जोड़ने वाली सड़क है उसका भी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंच को सुलभ कर रहे है इसलिए आज हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते है कि प्रदेश विकास की रह में बड़ी तेजी से अग्रसर हो रहा है।
खड़गवां के तीन ग्राम पंचायतों की पुरानी मांग का स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन, लगभग 08 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का सड़क, पारा और टोला भी साय सरकार में नहीं रहेंगे पहुँचविहीन, प्रधानमंत्री जन मन योजना से हो रहा है काम – श्याम बिहारी जायसवाल

Views: 2899
Read Time:3 Minute, 30 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर