The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बेमेतरा में मोबाइल ब्लास्ट से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा

Views: 1049
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

बेमेतरा में मोबाइल ब्लास्ट से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा

 

बेमेतरा : जिले के ग्राम लोलेसरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया। यह हादसा तब हुआ जब नीतीश कुमार वर्मा नाम का युवक अपने घर से सोमनाथ मेले के लिए निकलने की तैयारी कर रहा था। तभी उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। जैसे ही उसने मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिश की, वह तेज धमाके के साथ फट गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव के ही युवक राहुल वर्मा ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि नीतीश जमीन पर गिर गया और उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वालों ने बिना देर किए उसे बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को स्थिर बताया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार उसे पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।

 

यह घटना मोबाइल की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक गर्म होने, नकली चार्जर का उपयोग करने या बैटरी में खराबी के कारण मोबाइल फट सकता है। इसलिए मोबाइल का सावधानीपूर्वक उपयोग करना बेहद जरूरी है।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed