बिलासपुर के समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने इस वर्ष भी रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क अयोध्या यात्रा की पहल की है। 5 अप्रैल को 1008 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था 21 एसी बसों से रामलला के दर्शन के लिए रवाना होगा। यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी, जिसमें नाश्ता, भोजन, ठहरने की उत्तम व्यवस्था और सुरक्षित वापसी की पूरी जिम्मेदारी प्रवीण झा की सेवा टीम निभाएगी।
यात्रा के लिए 8 मार्च से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 1008 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। 18 से 65 वर्ष के श्रद्धालु आधार कार्ड और दो फोटो के साथ अंजनी ई प्लाजा, सीएमडी चौक स्थित कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। अतिरिक्त पंजीयन होने पर श्रद्धालुओं को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा, जिन्हें अगली यात्रा में प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रवीण झा ने बताया कि रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए यह संकल्प लिया गया है। अयोध्या में दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार व मंदिर ट्रस्ट से समन्वय किया जा रहा है। मेडिकल टीम व स्वयंसेवक भी पूरे समय श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर