सूर्यवंशी समाज ने किया महिला सशक्तिकरण का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुना चंद्रप्रकाश सूर्या
बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूर्यवंशी समाज ने होटल प्रीत में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें समाज की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, और ऐसे आयोजन उन्हें और प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने मिलकर सहभागिता की और एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और महिलाओं के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी लोगों ने मिलकर सहभागिता की।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?