The YWN News परिवार में खुशियों की दस्तक – ब्यूरो प्रमुख ईश्वर केवट के घर आई लक्ष्मी
- – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में The YWN News के आँगन आई नन्ही परी
- – ईश्वर प्रसाद केवट बने पिता, पत्रकारिता के साथ अब पापा की भूमिका…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 अप्रैल 2025 – The YWN News के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला ब्यूरो प्रमुख ईश्वर प्रसाद केवट के घर आज खुशियों की बौछार हुई, जब उनकी धर्मपत्नी माया केवट ने जिला अस्पताल जीपीएम में दोपहर 1:41 बजे एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। माँ और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
परिवार का मूल निवास स्थान ग्राम सेखवा, पोस्ट कोटमीकला, तहसील सकोल, विकासखंड मरवाही है। जैसे ही बेटी के जन्म की खबर गांव और पत्रकार समाज में पहुँची, बधाइयों का तांता लग गया।

ईश्वर प्रसाद केवट ने कहा, “बेटी का जन्म हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे जीवन का सबसे खास दिन बन गया है।”
पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे ईश्वर प्रसाद केवट को बेटी के आगमन पर The YWN News टीम सहित तमाम शुभचिंतकों ने बधाई दी।
The YWN News परिवार की ओर से ईश्वर जी और उनके पूरे परिवार को ढेरों शुभकामनाएं और नवजात बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार