रतनपुर, बिलासपुर: रतनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी गए किराना सामान और नगदी रकम 2400 रुपये बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।
घटना 08 नवम्बर 2024 और 19 फरवरी 2025 की है, जब प्रार्थी अर्जुन सिंह और उमेश कुमार साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने तिवरता कोल वाशरी के पम्प हाउस से वेल्डिंग मशीन और नेवसा स्थित किराना दुकान से सामान और 3800 रुपये की नगदी चोरी कर ली। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कश्यप (23), संदीप कश्यप (26), और प्रकाश यादव (19) रतनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। इनसे चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के साथ ही घटना की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर