पुराने बैनर के सहारे चल रहा स्वास्थ्य शिविर, नई सरकार के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के एक साल बाद भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। कोरबा जिले के स्वास्थ्य केंद्र पसान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अब भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फोटो वाले होर्डिंग और बैनर लगे हुए हैं। मंगलवार को आयोजित शिविर में जब लोगों ने यह देखा, तो चुटकी लेने लगे। स्थानीय लोगों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताया। हैरानी की बात यह है कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही आईईसी कोऑर्डिनेटर भी तैनात हैं, जिनका काम ही प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना है। बावजूद इसके, नई सरकार के कार्यकाल में भी पुरानी सरकार के प्रचार सामग्री का उपयोग हो रहा है।

निरीक्षण नहीं कर रहे अधिकारी, लोगों में नाराजगी
स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सीएमएचओ और बीएमओ पोड़ी उपरोड़ा की है। लेकिन अगर शिविर में अभी तक पुराने बैनर लगे हैं, तो यह दर्शाता है कि अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण नहीं किया है।
स्थानीय नागरिकों ने इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बदले एक साल हो गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब भी पुरानी सरकार की प्रचार सामग्री से ही काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा, जिससे नई सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।
अब देखना होगा कि इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं और नई सरकार की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार शुरू होता है या नहीं।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?