रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। इस हमले में रायपुर के समता कॉलोनी निवासी और जाने-माने स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। मंगलवार को दिनेश अपनी पत्नी नेहा, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ बैसरन घाटी में शादी की सालगिरह मना रहे थे, तभी अचानक आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दिनेश को गोलियों से छलनी कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

उनका पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम रायपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां गेट नंबर 4 से बाहर निकालकर समता कॉलोनी स्थित निवास स्थान ले जाया गया। दिनेश को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिजन, रिश्तेदारों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक, नेता और व्यापारी समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।

महापौर मीनल चौबे, भाजपा के कई नेता, और शहर के प्रबुद्धजन भी स्वर्गीय दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन। गुरुवार को दिनेश की अंतिम यात्रा समता कॉलोनी से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी संगठन और सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगी।

इस हमले ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है और केंद्र सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। एक खुशहाल परिवार की खुशियां आतंकवाद की बलि चढ़ गईं, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर