The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : शादी की शहनाइयों के बीच शराब के शौक और हवा से बातें करती हुई रफ्तार ने ले ली…

Views: 663
Spread the love
Read Time:1 Minute, 17 Second

शादी की शहनाइयों के बीच शराब के शौक और हवा से बातें करती हुई रफ्तार ने ले ली जान

  GPM NEWS : ताजा मामला मरवाही थाना अंतर्गत पीपरडोल पंचायत का है जहां दिनांक 23/4/25 की रात्रि तकरीबन 2बजे रिश्तेदार के शादी बारात में बाराती बनकर शामिल होने आए रोनू मरकाम 25वर्ष ,रोहित मराबी 20 वर्ष निवासी बरवासन अपने स्पोर्ट्स बाइक ktm duke क्रमांक cg 10 av 0145 में सवार होकर मरवाही से पीपर डोल जा रहे थे,

तेज रफ्तार होने के कारण तथा शराब के नशे में गाड़ी चला रहे रोनू ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया जिससे रोड किनारे लगे हुए संकेतक को तोड़ते हुए व पेड़ से टकराते हुए गाड़ी खेत में जा घुसी । जहां रोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे 108 ,और 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया । पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कारवाही में जुट गई।

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed