- शिविर में 4529 आवेदन मिले, 2715 का कर लिया गया निराकरण,शेष के लिए समयसीमा
- गांव घर के नजदीक शिविरों में आसानी से काम हो जाने पर खुश हैं ग्रामीण
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2025/ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में राजस्व से संबंधित 4529 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 2715 आवेदन निराकृत कर लिए गए हैं। अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर लिया गया। शेष न्यायालयीन प्रकृति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है।
कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत 07 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोग उत्साह के साथ शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से करा पाए। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वयं आधे दर्जन शिविरों में पहुंच कर निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने अपने गांव घर के नजदीक शिविरों के जरिए लंबित समस्यायों के समाधान हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित सभी शिविरों में भू स्वामियों का बी वन पढ़कर सुनाया गया। इन शिविरों में 2715 आवेदनों का निराकरण किया गया। 193 किसानों को किसान किताब का वितरण किया गया। अविवादित नामांतरणों के 40 आवेदनों का निराकरण किया गया। फौती के 31, अविवादित बंटवारा के 16, अभिलेखों में त्रुटि सुधार के 66 आवेदन , नक्शा बटांकन के 18, सीमांकन के 05, जाति प्रमाण पत्र 543, निवास के 498 ,आय के 663 , डिजिटल हस्ताक्षर के 336 सहित अन्य आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में अधिकतर का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। कुछ आवेदनों के लिए समय सीमा तय की गई है।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर