The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : शिक्षक बना हैवान 9वी की छात्रा को बनाया हवस का शिकार…

Views: 1558
Spread the love
Read Time:1 Minute, 13 Second

शिक्षक बना हैवान 9वी की छात्रा को बनाया हवस का शिकार…

GPM – जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही 9कक्षा की छात्रा से अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है जिसमें स्कूल का ही एक शिक्षक समेत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब अपने परिवार को इस बारे में बताया तो परिजनों ने तत्काल मरवाही और पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

 

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed