बिलासपुर, 25 अप्रैल 2025
कोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन संभागायुक्त कार्यालय का आज संभागायुक्त सुनील जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी 1 अगस्त 2025 से इस नये भवन से संभागायुक्त कार्यालय का संचालन अनिवार्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तीन माह की अतिरिक्त मोहलत दी है।
करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से और लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में बन रहा यह नया संभागायुक्त कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। निरीक्षण के दौरान जैन ने कहा कि भवन निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और फिनिशिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय-सीमा में भवन पूरी तरह तैयार हो।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कोर्ट रूम, अधिकारियों के चेम्बर, लाइब्रेरी, रिकॉर्ड रूम, बैठक कक्ष, लिफ्ट, गार्डन और अन्य प्रमुख हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को कुछ स्थानों पर सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश भी दिए।
जैन ने भवन परिसर के चारों ओर चल रहे अतिरिक्त निर्माण कार्यों और उपलब्ध भूमि के उपयोग की संभावनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह भवन प्रशासनिक कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होगा।
इस निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर संतोष ठाकुर और स्मृति तिवारी भी उपस्थित रहीं। दोनों अधिकारियों ने संभागायुक्त को कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।








Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश