रामानुजगंज। जिला बलरामपुर के वन परिक्षेत्र रामानुजगंज में विजयनगर सर्किल के बीट चुमरा के कक्ष क्रमांक पी 3461 में वन भूमि पर कुल 11 अतिक्रमणकारियों ने अवैद्य कब्जा कर मकान बनाए रखा था, इन कब्जाधारियों को वन विभाग द्वारा पुर्व में नोटिस भी जारी किया गया था, इसके बावजूद इन अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि से कब्जा हटाया नहीं गया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए समस्त अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त काबिज भूमि पर वली मोहम्मद के 5 बेटों असगर, इब्राहिम, इस्माइल, आबिद, उख्तार तथा मंसूर खान पिता इदरिश खान के अलावा संतोष गुप्ता पिता नारायण गुप्ता, नेयाजुद्दीन पिता इदरीस, राजामुन्ना पिता रामनाथ, रामशरण पिता सोमारू खैरवारव रघुनन्दन पिता नधीरा द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए थे, मगर इस कार्यवाही को अंजाम देने के पुर्व ही इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, इसके बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं करने पर वन अमला द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। डीएफओ आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में वन अमले ने प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 11 मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस पूरे कार्यवाही में उप वनमंडलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु एसीएफ विकास निकुंज, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज नखिल सक्सेना, वनपरिक्षेत्राधिकारी चान्दो अमूल रतन राय सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के रेंजर, पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे। वनमण्डलाधिकारी ने कहा है कि इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों का कड़ाई से किया गया पालन, वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 11 मकान हुए ध्वस्त, अवैद्य मकानों पर चला वन विभाग का बुलडोजर…

Views: 2250
Read Time:2 Minute, 40 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर