मेरठ में बुर्का पहनी महिला को बीच सड़क पर किस कर भागा युवक, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बाइक सवार युवक ने बुर्का पहनी महिला को बीच सड़क पर किस कर दिया। यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके की है। इस हरकत से महिला हैरान रह गई और घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ एक बच्ची भी मौजूद थी और आरोपी बिना कुछ कहे तेजी से निकल गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता है, “गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा।”

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अपील: इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश