Views: 1009
Read Time:2 Minute, 36 Second
- बिलासपुर, 2 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के उद्देश्य को पूरा करने जिले के स्कूली छात्र भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। जिले के सभी ब्लॉक के हायर सेकण्डरी स्कूलों के छात्रों ने जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगोे को मतदान का संदेश दिया।
- जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में स्थित हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। बैनर और जागरूकता से संबंधित पोस्टर के साथ छात्रों ने मतदान में भागीदारी का संदेश दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाखासार, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजी, शासकीय स्कूल लोखंडी, बहतराई और जूनापारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर के छात्रों ने रंगोली, मेेंहदी, ड्रॉईंग प्रतियोगिता और जागरूकता संबंधी नारो से अपने क्षेत्र में मतदान के लिए लोगो को प्रेरित किया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर के जरिए छात्रों ने लोगो को मतदान में सहभागिता का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला समूह, हाई स्कूल के छात्र, विभिन्न सामाजिक संगठन और विभागीय स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है, और लोगो तक 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर