राइस मिल में चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं।लगातार हो रही चोरी से राइस मिलर्स परेशान।
बिलासपुर/ मस्तुरी / अकलतरा The YWN News / 04 अप्रैल 2024 । बिलासपुर के नीरज अग्रवाल का शांभवी एग्रो , ग्राम – खैरा , मस्तूरी में राइस मिल का व्यवसाय है उक्त राइस मिल में एक अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 27.01.2024 को रात्रि 11.30 बजे के आस पास मिल परिसर में घुसकर , परिसर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए , गैती, सब्बल से ऑफिस के गेट को तोड़कर गल्ले में रखे 3 लाख रु की राशि को पार कर दिया ।
चोरी की सूचना एवम नीरज अग्रवाल द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2024 को मस्तूरी थाना में मामला दर्ज कराया गया किंतु मस्तुरी पुलिस की लापरवाही से चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया जिससे चोर के हौसले बुलंद हो गए और इसी चोर ने विगत दिनांक 31 मार्च 2024 को रात्रि 12:30 को सेम हुलिए, उसी चाल में,वैसे ही समय, सेम स्टाइल में अकलतरा, तरौद में स्थित जय अम्बे राइस मिल आस पास फिर से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

जिससे राइस मिलर ऐसी चोरीयों से बहुत ज्यादा दहशत में है और इधर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।इससे राइस मिल के संचालकों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं पुलिस की इस कार्यप्रणाणी पर सवाल उठ रहे हैं। इस संदर्भ में मस्तुरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार अनंत ने बताया की इस मामले की जांच पड़ताल जारी है चोर को पकड़ने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहींं अकलतरा थाना प्रभारी यादव के मोबाइल पर इस मामले की जानकारी लेने संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी गई लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर