सोनकर कॉलेज में 19वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, विकलांग विमर्श पर देशभर के शिक्षाविदों का मंथन
मुंगेली | The YUVA WORLD News
सोनकर कॉलेज, मुंगेली में आयोजित 19वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
का भव्य एवं गरिमामय समापन हो गया।
यह संगोष्ठी 17 एवं 18 जनवरी 2026 को
“विकलांग विमर्श : एक अध्ययन” विषय पर आयोजित की गई,
जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए
शिक्षाविदों, शोधार्थियों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की।
यह आयोजन मुंगेली क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और गौरवशाली राष्ट्रीय शैक्षणिक आयोजन
माना जा रहा है, जिससे जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
📚 उद्घाटन सत्र में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद
कॉलेज के डायरेक्टर शिव आशीष सोनकर ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ
डॉ. व्ही. के. सरस्वत, कुलपति पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय,
बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक,
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं
कुलपति थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) ने की।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेई (पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय),
मदन मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद),
संतुलाल सोनकर (संस्थापक, सोनकर कॉलेज)
एवं शिव आशीष सोनकर विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
🧠 तकनीकी सत्रों में गहन शैक्षणिक विमर्श
संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि
प्रातः 9:30 बजे पंजीयन के बाद उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
पूर्वाह्न 11 बजे से तकनीकी सत्रों की शुरुआत हुई।
प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. सुरेश माहेश्वरी (अमलनेर, महाराष्ट्र) ने की।
इस सत्र में डॉ. रामशंकर भारती (झांसी),
डॉ. अनीता सिंह (बिलासपुर) एवं
डॉ. विनोद कुमार वर्मा (बिलासपुर) उपस्थित रहे।
दूसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. रामगोपाल सिंह
(गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद) ने की।
इसमें डॉ. मीना सोनी (ओडिशा) एवं
डॉ. पायल लिल्हारे (मध्यप्रदेश) ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
🎭 सांस्कृतिक संध्या और छात्र प्रतिभा
सांस्कृतिक संध्या में सोनकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने
नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
द्वितीय दिवस तृतीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता
डॉ. मीनकेतन प्रधान (रायगढ़) ने की।
केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर की छात्रा कुमारी अमिय दुबे
ने विकलांग चेतना पर आधारित अपने आलेख से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
📖 50 से अधिक शोध आलेख, पुस्तक विमोचन
दो दिवसीय संगोष्ठी में 50 से अधिक शोध आलेखों का वाचन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनीता सिंह एवं अनुपमां दास
द्वारा लिखित पुस्तक
“विकलांग विमर्श की कहानी – भाग दो” का विमोचन भी किया गया।
👏 आयोजन में स्टाफ की अहम भूमिका
यह संगोष्ठी मुंगेली जिले के शैक्षणिक इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेंद्र तिवारी ने किया,
जबकि आभार प्रदर्शन संस्था के संस्थापक संतुलाल सोनकर ने किया।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर