The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: Rama Life City Colony के एक मकान में अवैध गतिविधियां.. शराब और लड़कियां.. कॉलोनी वासियों का विरोध Video 

Views: 2498
Spread the love
Read Time:3 Minute, 43 Second

Bilaspur Sakri News: Rama Life City Colony में किराए के मकान अवैध गतिविधियां..? शराब और लड़कियां Video

बिलासपुर। शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामा लाइफ सिटी कॉलोनी में उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जब कॉलोनीवासियों ने एक किराए के मकान में कुछ युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान के भीतर शराब सेवन और कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही थीं, जिससे कॉलोनी का शांत वातावरण प्रभावित हो रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 21 जनवरी की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच का बताया जा रहा है। कॉलोनी स्थित मकान क्रमांक C-62 में कुछ युवक-युवतियों के एकत्र होने और मकान की चारदीवारी के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत सामने आई है।

बताया गया कि जैसे ही इसकी जानकारी कॉलोनी में रहने वाले रहवासियों को हुई, उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। रहवासियों का दावा है कि उन्होंने मकान के भीतर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाए जाने की भी चर्चा है।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि राम लाइफ सिटी सकरी क्षेत्र की गिनी-चुनी पॉश कॉलोनियों में शामिल है, ऐसे में इस तरह की घटनाओं से रहवासियों में नाराजगी और चिंता दोनों है।

हालांकि बिना पुलिस जांच किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा सामने आती हैं, तो वे पुलिस प्रशासन को शिकायत देने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

क्या पैसे की लालच में आकर अपने मार्ग से भटक रहे युवा?

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कॉलोनी निवासी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लड़के-लड़कियां शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से शहर का रुख करते हैं, लेकिन गलत संगत और अस्वस्थ माहौल के कारण वे अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। खर्चों की पूर्ति के लिए कुछ युवा अवैध गतिविधियों में सम्मिलित होने का लालच भी करने लगते हैं, जिससे उनका भविष्य संकट में पड़ रहा है।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed