बिलासपुर रेंज में QR कोड आधारित ‘अनुभव’ फीडबैक सिस्टम की शुरुआत, जनता से सीधा संवाद करेगा पुलिस प्रशासन
बिलासपुर: बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद एवं पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से ‘अनुभव’ QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम की शुरुआत की गई है। इस अभिनव पहल का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा किया गया।
इस नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में QR कोड लगाए गए हैं, जिन्हें आम नागरिक अपने मोबाइल से स्कैन कर अपने अनुभव व सुझाव सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुँचा सकते हैं।
📊 पहले ही दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स
‘‘अनुभव’’ फीडबैक सिस्टम के शुभारंभ के पहले ही दिन श्री रजनेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा प्राप्त फीडबैक का अवलोकन किया गया। इसमें जिला बिलासपुर पुलिस के कार्यों को लेकर अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
🏆 इन थानों को मिला उत्कृष्ट फीडबैक
- थाना सिटी कोतवाली
- थाना सिविल लाइन
- थाना कोटा
- थाना सरकंडा
जनसामान्य द्वारा इन थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का व्यवहार, समस्या समाधान की तत्परता, साफ-सफाई एवं वातावरण को ‘बहुत अच्छा’ श्रेणी में बताया गया है।
📝 फीडबैक से होगा व्यवस्था में सुधार
फीडबैक के माध्यम से कुछ 1-2 थानों में सुधार की आवश्यकता भी सामने आई है। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों को विशेष समझाईश देकर सुधार हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही संबंधित उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को भी निगरानी हेतु निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि ‘अनुभव’ फीडबैक सिस्टम पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
The YUVA WORLD News पुलिस की इस अभिनव पहल की सराहना करता है, जो निश्चित रूप से जन विश्वास बढ़ाने और पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।









Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला