रायपुर में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिगों को समझाइश – पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायपुर | The YUVA WORLD News: शहर में कानून व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ ज़ोन द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 एवं 06 फरवरी 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 03 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को समझाइश दी गई है।
🔹 प्रकरण क्रमांक 01 – थाना पण्डरी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, मोवा के कक्षा कक्ष के भीतर छात्रों को चाकू लहराते देखा गया था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना पण्डरी पुलिस ने जांच कर मुख्य आरोपी सुशांत प्रधान (19 वर्ष) निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सड्डू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं तीन नाबालिग छात्रों के विरुद्ध सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 प्रकरण क्रमांक 02 – थाना गुढ़ियारी
दिनांक 05.02.2026 को भरत नगर, झंडा चौक, रामनगर क्षेत्र में आरोपी बीरे साहू (28 वर्ष) को अवैध रूप से चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔹 प्रकरण क्रमांक 03 – थाना खमतराई
शेरे पंजाब होटल, रावांभाठा के सामने धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे आरोपी कृष्णा निषाद उर्फ मोटा (26 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
🚨 रायपुर पुलिस का सख्त संदेश
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
👉 जुड़े रहिए The YUVA WORLD News के साथ – सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरों के लिए।









Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला