The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Crime News: कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Views: 373
Spread the love
Read Time:3 Minute, 25 Second

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

🔴 अवैध शराब पर कोनी पुलिस का प्रहार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुटकु, स्टेशन पारा निवासी एक महिला अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री हेतु रखी हुई है।

सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर  माया फेकर पति ईश्वर फेकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 03 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई जा रही है।

📦 जब्त मशरूका का विवरण

  • 03 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे
  • प्रत्येक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाला
  • कुल मात्रा – 45 लीटर कच्ची महुआ शराब
  • कीमत – लगभग ₹9,000

आरोपिया द्वारा शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब निर्माण, बिक्री या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

👉 ऐसी ही ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News के साथ।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed