The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा, समाज की रीढ़ है मीडिया : KK Sharma | Bilaspur Press Club Meet | The YUVA WORLD News

Views: 1751
Spread the love
Read Time:2 Minute, 53 Second

पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा, समाज की रीढ़ है मीडिया : के.के. शर्मा

बिलासपुर। प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। श्री शर्मा भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने उनसे भेंट कर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने पत्रकारिता के अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले वे स्वयं पत्रकार रहे हैं। उन्होंने ‘मुख पत्र सामना’, ‘दैनिक जागरण’ सहित कई प्रमुख समाचार पत्रों में पत्रकार से लेकर सह-संपादक के रूप में कार्य किया है।

पत्रकारिता सबसे चुनौतीपूर्ण पेशा

के.के. शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता सभी पेशों में सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि इसमें सच्चाई, जिम्मेदारी और समाज के प्रति जवाबदेही का संतुलन बनाए रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार की भूमिका समाज को सही दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

मीडिया समाज की रीढ़

उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया की समाज में भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और गहराई को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भी समाज के लिए इसकी अहमियत बेहद जरूरी है।

ये रहे उपस्थित

मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed