The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: दैहिक शोषण FIR पर नया मोड़, पार्षद पति के परिजनों ने महिला पर लगाया ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप

Views: 857
Spread the love
Read Time:3 Minute, 12 Second

बिलासपुर: दैहिक शोषण FIR पर नया मोड़, पार्षद पति के परिजनों ने महिला पर लगाया ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप

बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर उस्लापुर अमेरी क्षेत्र से जुड़े दैहिक शोषण मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पार्षद पति रिंकू उर्फ राजेंद्र टंडन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर अब उनके परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से शिकायत करते हुए महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिंकू टंडन के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शिकायतकर्ता महिला वार्ड की ही निवासी है और किराना दुकान का संचालन करती थी। रिंकू टंडन कोयला लोडिंग-अनलोडिंग के ठेकेदार हैं और जनप्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी।

परिजनों के अनुसार, महिला ने स्वयं रिंकू टंडन से प्रेम संबंध स्थापित किया और लंबे समय तक दोनों के बीच सहमति से संबंध रहे। इस दौरान दोनों कई बार शहर से बाहर घूमने भी गए। आरोप है कि बाद में महिला, उसके पति और साली ने मिलकर रिंकू टंडन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे।

लोकलाज और पारिवारिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए रिंकू टंडन ने कई बार ऑनलाइन माध्यम से पैसे दिए। आरोपों के मुताबिक, जनवरी के दूसरे सप्ताह में महिला और उसके परिजनों ने रिंकू टंडन को घर बुलाकर 50 लाख रुपये की मांग की थी। रकम नहीं देने पर थाना सकरी में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई।

परिजनों ने दावा किया है कि उनके पास महिला और रिंकू टंडन के बीच हुए व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन लेन-देन के प्रमाण और कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें एसएसपी कार्यालय में सौंपा गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर महिला और उसके परिजनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

अब पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed