बिलासपुर में 14 फरवरी को विशाल निशुल्क लीवर जांच स्वास्थ्य शिविर, फाइब्रोस्कैन सहित कई जांचें मुफ्त
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब एवं जज़्बा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी शनिवार को एक विशाल निशुल्क लीवर जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्यनगरी चौक स्थित बिलासपुर प्रेस ट्रस्ट भवन (शिशु भवन के सामने) आयोजित होगा।
महंगी फाइब्रोस्कैन जांच बिल्कुल निशुल्क
इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महानगरों में हजारों रुपये में होने वाली फाइब्रोस्कैन (Fibroscan) लीवर जांच यहां पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। यह अत्याधुनिक मशीन विशेष रूप से बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रयासों से सभी पत्रकार साथियों, उनके परिवारजनों एवं आम नागरिकों के हित में मंगवाई जा रही है।
मध्य भारत के प्रसिद्ध लीवर विशेषज्ञ देंगे निशुल्क परामर्श
शिविर में मध्य भारत के प्रसिद्ध लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा (ग्लोबल गैस्ट्रो व लीवर केयर, अशोक नगर सरकंडा, पूर्व सलाहकार – सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में उनसे निशुल्क परामर्श लिया जा सकेगा।
निशुल्क शुगर व यूरिक एसिड जांच की भी व्यवस्था
शिविर स्थल पर सभी के लिए निशुल्क शुगर व यूरिक एसिड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जांच के बाद प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क ओपीडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में डॉ. समर्थ शर्मा से उनके क्लिनिक में जाकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
किसे जरूर करानी चाहिए जांच?
- 16 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति
- शुगर, बीपी, मोटापा व गैस की समस्या वाले लोग
- अल्कोहल सेवन करने वाले
- अधिक तैलीय भोजन करने वाले
- वरिष्ठ नागरिक
चिकित्सकों द्वारा जांच के लिए खाली पेट अथवा जांच से कम से कम 3 घंटे पहले से कुछ न खाने की सलाह दी गई है।
सीधा पंजीयन, पहले आओ पहले पाओ
शिविर स्थल पर सीधा पंजीयन किया जाएगा तथा पहले आओ – पहले पाओ के सिद्धांत पर सभी की जांच की जाएगी। सभी को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम विवरण:
- तिथि: 14 फरवरी 2026, शनिवार
- समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- स्थान: बिलासपुर प्रेस ट्रस्ट भवन, मध्यनगरी चौक (शिशु भवन के सामने)
उपरोक्त जानकारी शिविर के आयोजकों द्वारा प्रदान की गई है।
The YUVA WORLD News | बिलासपुर | स्वास्थ्य समाचार







Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..