The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बेलगहना पुलिस की कार्रवाई: 300 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, तराजू-बाट जब्त

Views: 1669
Spread the love
Read Time:2 Minute, 41 Second

बेलगहना पुलिस की कार्रवाई: 300 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, तराजू-बाट जब्त

बिलासपुर | The YUVA WORLD News — चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा एवं तराजू-बाट जब्त किया गया है।

दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोंचरा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

घर से गांजा बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस टीम ने आरोपी के घर घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां से 300 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹15,000) एवं गांजा तौलने में प्रयुक्त तराजू-बाट बरामद किया गया। कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹16,000 बताई गई है।

मामले में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

देवचरण वैष्णव, पिता कृष्णादास वैष्णव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कोंचरा, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर।

बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें वह जेल जा चुका है।

कार्यवाही में इन पुलिस कर्मियों की रही विशेष भूमिका

  • उप निरीक्षक हेमंत सिंह (चौकी प्रभारी, बेलगहना)
  • एएसआई भारतलाल राठौर
  • आरक्षक अंकित जायसवाल
  • आरक्षक धीरज जायसवाल
  • आरक्षक ईश्वर नेताम
  • आरक्षक कौशल बिन्झवार

नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


📌 स्थानीय खबरों और पुलिस कार्रवाई की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed