The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : सीयू में महाशिवरात्रि का आयोजन, काली मंदिर परिसर में गूंजे शिव भजन

Views: 1603
Spread the love
Read Time:2 Minute, 7 Second



सीयू में महाशिवरात्रि का आयोजन, काली मंदिर परिसर में गूंजे शिव भजन

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सभी बॉयज़ हॉस्टलों के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से काली मंदिर परिसर में किया गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर काली मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं शिव भजनों की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा गाए गए भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और वातावरण शिव आराधना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। विशेष बात यह रही कि प्रसाद तैयार करने से लेकर वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों ने संभाली, जिससे आयोजन में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य डी.डी. मिश्रा, अंशुमान सिंह, संदीप यादव, उज्जवल सिंह, सौरभ भोला, सर्वज्ञ दुबे, सतेंद्र नाथ शुक्ला एवं रोहित तिवारी सहित सभी छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed