The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : जिला आईटी सेल सह प्रभारी बने उदित सिंह, बेलतरा विधानसभा को मिला मजबूत डिजिटल नेतृत्व

Views: 330
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

 

जिला आईटी सेल सह प्रभारी बने उदित सिंह, बेलतरा विधानसभा को मिला मजबूत डिजिटल नेतृत्व

बिलासपुर | The YUVA WORLD News

भारतीय जनता पार्टी संगठन में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को उस समय एक नई मजबूती मिली, जब उदित सिंह को जिला आईटी सेल सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति संगठन की डिजिटल रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

उदित सिंह वर्तमान में बेलतरा विधानसभा, जिला बिलासपुर (ग्रामीण) क्षेत्र में डिजिटल संगठन और सोशल मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आईटी सेल के माध्यम से वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

रूस में किया भारत का प्रतिनिधित्व

वर्ष 2024 में उदित सिंह ने Russia जैसे देश में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर जिले और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। यह उपलब्धि उनके संगठनात्मक कौशल, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। यह अनुभव स्थानीय स्तर पर डिजिटल रणनीति को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

डिजिटल संगठन को नई दिशा

जिला आईटी सेल सह प्रभारी के रूप में उदित सिंह सोशल मीडिया, डिजिटल प्रचार-प्रसार और सूचना तकनीक के माध्यम से संगठन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा में डिजिटल नेटवर्क को बूथ स्तर तक विस्तार देने की योजना पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है।

उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक माहौल बना है।

यह नियुक्ति बेलतरा विधानसभा में संगठन को मजबूत डिजिटल पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।



मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed