रायपुर में 10 किलो गांजा के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार, टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर, 18 फरवरी 2026: रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय महिला समेत कुल 02 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के संयुक्त मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके बैग से गांजा बरामद हुआ।
कैसे हुई कार्रवाई
दिनांक 17 फरवरी 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव इलाके में दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जप्त सामग्री
- गांजा – 10 किलोग्राम
- अनुमानित कीमत – ₹5,00,000
आरोपियों का विवरण
- खिलेश्वरी वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर
- इसरत बानो, उम्र 21 वर्ष, निवासी सोहागपुर, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2026 में अब तक की कार्रवाई
वर्ष 2026 में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा अब तक गांजा तस्करी के कुल 14 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर 141.768 किलोग्राम गांजा, ₹2,04,700 नगद, 2 चारपहिया वाहन एवं 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत लगभग ₹83.25 लाख है।
Tags: Raipur News, Tikrapara Police, Ganja Smuggling, Chhattisgarh Crime News, महिला तस्कर गिरफ्तार, Raipur Crime, Anti Crime Unit, NDPS Act, Drug Bust, CG Police Action, Today Raipur News, Ganja Seizure, Crime Update






Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे