रायपुर: धारदार चाकू के साथ आरोपी छत्रपाल उर्फ अंकित रजक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायपुर | 18 फरवरी 2026 | The YUVA WORLD News
रायपुर जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18.02.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि चण्डी नगर रोड रेलवे लाइन के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान छत्रपाल उर्फ अंकित रजक, पिता दिलीप कुमार रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी प्रतीक्षा विहार, काली मंदिर के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
धारदार चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की सघन पेट्रोलिंग एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
🔔 ऐसी ही ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News के साथ।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली