The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : जादू-मंत्र से पैसा कई गुना बढ़ाने का झांसा, 5 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार.. देखें कैसे दिया ठगी को अंजाम

Views: 965
Spread the love
Read Time:3 Minute, 9 Second


जादू-मंत्र से पैसा कई गुना बढ़ाने का झांसा, 5 लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

पलारी | 18 फरवरी 2026 — जादू-मंत्र से पैसा कई गुना करने का लालच देकर ग्रामीणों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने अलग-अलग मामलों में कुल ₹5,00,000 की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

मामला थाना पलारी क्षेत्र का है, जहां ग्राम बलौदी और ग्राम रामपुर के दो लोगों से जादू-मंत्र के नाम पर ठगी की गई थी। पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर से हिरासत में लिया।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

पहले मामले में ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57 वर्ष) से 18 अक्टूबर 2022 को आरोपियों ने जादू-मंत्र से पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर ₹3,00,000 नगद लिए थे। लंबे समय तक पैसा वापस न मिलने पर पीड़ित ने थाना पलारी में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरे मामले में ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से 02 नवंबर 2022 को इसी तरह ₹2,00,000 की ठगी की गई। पैसा वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना पलारी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की रकम लेना स्वीकार किया है।

आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और ₹5,000 नगद जब्त किया गया है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • दीनदयाल जांगड़े (उम्र 66 वर्ष), निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
  • पुरुषोत्तम जांगड़े (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जादू-मंत्र, चमत्कार या पैसा दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed