The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से खुलासा

Views: 1236
Spread the love
Read Time:3 Minute, 6 Second


बिलासपुर: ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, थाना हिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले में हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को थाना हिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस रिमांड पर पूछताछ, फिर जेल भेजे गए आरोपी

मामले में अपराध क्रमांक 64/2025 धारा 309(4), 238बी, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ एवं शिनाख्तगी कार्यवाही के बाद दिनांक 18 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • जय दिवाकर उर्फ छोटू, पिता बबला दिवाकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर आवासपारा, सिरगिट्टी, बिलासपुर
  • सूरज साहू उर्फ दादू साहू, पिता सुरेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहरामुड़ा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर
  • प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा, पिता परसराम धुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नया मन्नाडोल तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 01 मार्च 2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना हिरी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान थाना कोनी के एक अन्य लूट प्रकरण में पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर इन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर मेमोरेंडम व जप्ती की कार्यवाही की गई।

पुलिस की तत्परता से खुलासा

थाना हिरी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से हाईवे पर सक्रिय लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिससे क्षेत्र में राहत का माहौल है। पुलिस आगे की जांच में अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी लिंक खंगाल रही है।

— रिपोर्ट: The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed