बिलासपुर: कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की संगठित तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 700 ग्राम गांजा, 02 मोबाइल फोन और 1550 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 79,050 रुपए आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरकोना निवासी प्रमिला वर्मा अपने घर में गांजा बेच रही है। सूचना की तस्दीक के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी महिला को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा, मोबाइल और नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि यह गांजा बलराम यादव द्वारा बिक्री के लिए दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने बलराम यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट एवं धारा 112 BNSS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार