लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए धरने पर बैठी महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
महेंद्र गंगोत्री ने गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला स्तरीय आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में गरीबों के मकान नहीं टूटने दिए जाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
बताया गया कि इस बड़े आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व मंत्री देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी कांग्रेसजन सुबह 11 बजे नेहरू चौक में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करेंगे।
90 दिनों से जारी है महिलाओं का धरना
इस दौरान दिलीप पाटिल ने जानकारी दी कि लिंगियाडीह की महिलाएं पिछले 90 दिनों से लगातार धरने पर बैठी हैं। उन्होंने इसे प्रदेश का एक बड़ा जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह लड़ाई गरीबों के सम्मान और उनके आशियाने की रक्षा के लिए है।
The YUVA WORLD News इस जनआंदोलन से जुड़ी हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार