The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Jewellery Robbery Update : यूपी बॉर्डर की ओर फरार आरोपीयों को मिर्जापुर STF ने दबोचे, बिलासपुर पुलिस शाम को कर सकती हैं बड़ा खुलासा!

Views: 1543
Spread the love
Read Time:4 Minute, 6 Second

अपडेट खबर | बिलासपुर ज्वेलरी लूट कांड

 

बिलासपुर ज्वेलरी लूट कांड का बड़ा खुलासा: मिर्जापुर STF ने दबोचे आरोपी, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद

बिलासपुर। शहर में सराफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मिर्जापुर एसटीएफ की टीम ने बिलासपुर पुलिस के समन्वय से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। मिली जानकारी अनुसार उनके कब्जे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन सहित करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और नगदी बरामद की गई है।

कैसे हुई थी सनसनीखेज वारदात

मंगलवार देर रात शहर के प्रतिष्ठित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और व्यापारी के सिर पर हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ढाई किलो से अधिक सोना, चांदी के आभूषण और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे।

बिलासपुर लूट कांड: नवीन बीट प्रणाली पर उठे सवाल, 9 बजे की वारदात ने खोली पुलिस व्यवस्था की पोल..क्या कागजों में ही सीमित है नवीन बीट प्रणाली?

तकनीकी जांच से ट्रेस हुए आरोपी

घटना के बाद पूरे बिलासपुर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो रहे हैं।

मिर्जापुर में STF और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पहुंचीं और वहां एसटीएफ के सहयोग से संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आरोपियों को धर दबोचा गया। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो वाहन, लूटा गया सोना-चांदी और नगदी बरामद की गई है।

अंतरराज्यीय गिरोह का शक

पुलिस सुत्रो के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि यह एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का काम हो सकता है। आरोपी पहले भी कई बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनसे पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई चल रही है।

व्यापारियों ने ली राहत की सांस

इस बड़ी सफलता के बाद बिलासपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है। व्यापारिक संगठनों और सराफा संघ ने पुलिस की तेज कार्रवाई और बेहतर समन्वय की सराहना की है। फिलहाल आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाने की तैयारी की जा रही है, जहां आगे की पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

 


The YUVA WORLD News 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed