रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
(मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष)
रायपुर, 19 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित जशपुर जिला के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सज्जनता और सहृदयता की एक मिसाल हैं। दो वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़ा है और प्रदेशवासियों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
केबिनेट बैठक में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि होली से पूर्व वितरित की जाएगी।
बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष भुगतान के बाद यह राशि 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलने की संभावना है।
प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति के तहत अब तक 7 लाख 83 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है।
आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में 26 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। 41 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है तथा 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।
रेल और सड़क परियोजनाओं के माध्यम से बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी दी जा रही है। रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना तथा नई सड़क परियोजनाएं राज्य में विकास की नई राह खोल रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कार्यकाल यह सिद्ध करता है कि यदि नेतृत्व समर्पित और जनभावनाओं से जुड़ा हो तो विकास की राह सरल हो जाती है।
प्रकाशक: The Yuva World News






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार