बिलासपुर | 18 फरवरी 2026 | The Yuva World News
सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में 17 फरवरी की रात लगभग 9 बजे ज्वेलर्स से हुई लूट की वारदात ने न्यायाधानी में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और उसके दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शहर में पुलिस द्वारा “नवीन बीट प्रणाली” लागू कर 24×7 निगरानी का दावा किया जा रहा है, वहीं व्यस्त रिहायशी इलाके में एक सराफा व्यापारी से लाखों-करोड़ों के जेवर लूट लिए जाते हैं और पुलिस महज मूकदर्शक बनी नजर आती है।
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी संतोष तिवारी अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह है कि जब रात 9 बजे का समय पुलिस की दृष्टि में संवेदनशील और सक्रिय पेट्रोलिंग का माना जाता है, तब संबंधित बीट की टीम आखिर कहां थी? क्या पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों में हो रही है, या फिर व्यवस्था कहीं और उलझी हुई थी?
पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे बड़े-बड़े दावे, बैठकें, मॉनिटरिंग और प्रेस विज्ञप्तियां सुनने में तो प्रभावशाली लगती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं यह संकेत देती हैं कि व्यवस्था और क्रियान्वयन के बीच कहीं गंभीर चूक है।
आम नागरिक और व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सवाल यह भी उठता है कि क्या पुलिसिंग अब केवल मीटिंग, रिपोर्ट और मीडिया मैनेजमेंट तक सिमट कर रह गई है?
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना से सबक लेकर व्यवस्था को कितनी गंभीरता से दुरुस्त करता है, या फिर अगली वारदात के बाद वही घिसा-पिटा बयान सामने आएगा — “टीम गठित कर दी गई है, जल्द खुलासा होगा..जांच जारी है।”
गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में बेहतर और विजिबल पुलिसिंग के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन बीट प्रणाली की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक बीट पर तीन शिफ्ट में 24×7 ड्यूटी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8-8 घंटे की दो शिफ्ट तैनात की गई हैं। साथ ही बेहतर संचालन के लिए SOP भी तैयार की गई है।
- अब सवाल यह है कि जब व्यवस्था मौजूद है, तो फिर लापरवाही कहां हो रही है — योजना में या अमल में?
- अब देखने वाली बात होगी कि लुट की वारदात को अंजाम देने वालें और बिलासपुर पुलिस को खुली चुनौती देने वालें तक पुलिस कब तक पहुंच सकेगी और मामले का खुलासा होगा…?







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर