🏆 मुगल लीजेंड्स ने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास 🏆
बिलासपुर | The YUVA WORLD News
Indian Muslim Premier League (IMPL) के सीजन 2 का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ, जहाँ मुगल लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने अल हिंद लायंस को 17 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विजेता टीम को ₹1,10,786/- की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अल हिंद लायंस को ₹55,786/- की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेले गए सभी मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।
🎯 हजारों दर्शकों की मौजूदगी में ऐतिहासिक फाइनल
मिनी स्टेडियम गांधी चौक हजारों दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों के जोश और उत्साह ने पूरे आयोजन को और भी यादगार बना दिया। खास बात यह रही कि Eatopia की टीम द्वारा दर्शकों के लिए नि:शुल्क स्नैक्स की व्यवस्था की गई, जिससे मैच देखने का आनंद दोगुना हो गया।
🤝 आयोजन समिति और टीम ओनर्स का सम्मान
सभी 16 टीम ओनर्स ने इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग के अध्यक्ष तौसीफ खान, सलमान कुरेशी, अलीम खान एवं पूरी आयोजन समिति का गुलाब बरसाकर सम्मान किया। आयोजन समिति एवं Youth and Welfare Organization के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
🌟 गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सलीम राज, दिलीप लहरिया, प्रिंस भाटिया, महेश दुबे, रितु श्रीवास्तव, नसरुद्दीन छोटे पार्षद, शिवा मिश्रा, शैलेंद्र जायसवाल, अमीन मुगल, तजमुल हक, समीर बबला, दुलारे खान, अनस खान, आदिल खैरानी, सोहैल, फैज़, मुशर्रफ खान, हनीफ खान, रजिक मुन्ना, नासिर खान, पार्षद सोनी, नरेश नायर (बिल्डर), शैलेंद्र गोरख (पूर्व पार्षद), फसी कुरैशी सहित Eatopia की पूरी टीम – सोहैल मुगल, आशु प्रजापति, नीरज यादव, फैज आलम, अपूर्वा रॉय, आदिल, दीप, अज़ीज़ एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
🇮🇳 राष्ट्रगान के साथ हुई ऐतिहासिक शुरुआत
वसीम कुरैशी और राहुल मुगल की टीम द्वारा इस सीरीज का शानदार समापन किया गया। पूरे आयोजन ने खेल भावना, एकता और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में भारत के राष्ट्रगान के साथ मैच की शुरुआत हुई, जिसने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
यह आयोजन खेल, भाईचारे और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार