अपडेट खबर | बिलासपुर ज्वेलरी लूट कांड
बिलासपुर। न्यायधानी में ज्वेलरी व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को आंशिक सफलता हाथ लगी है। लुटेरों द्वारा छीनी गई कार को पुलिस ने उरतुम-परसाही के पास से बरामद कर लिया है, हालांकि आरोपी ढाई किलो सोना और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद से भरा बैग लेकर फरार हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
गौरतलब है कि यह वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर मंगलवार रात 9 बजे हुई थी। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर हमला कर कार सहित जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मिली जानकारी अनुसार सीमावर्ती जिलों में भी नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
#BilaspurNews #JewelleryLoot #BilaspurCrime #ChhattisgarhNews #SarkandaPolice #LootCase #BreakingNews #CGNews #CrimeNews #TheYuvaWorld #LatestUpdate #BilaspurLoot #GoldLoot







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली