छत्तीसगढ़: बंद कमरे में सिगड़ी जलाना पड़ा भारी, दम घुटने से पति-पत्नी और 3 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
Surajpur Tragedy: Carbon Monoxide Poisoning Kills Family of Three in Chhattisgarh
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की है। मृतकों की पहचान कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और तीन वर्षीय बेटी ममता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर के एक कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचाव के लिए कमरे के अंदर कोयले की सिगड़ी जलाई गई थी, लेकिन बंद कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।
सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर तीनों बेसुध हालत में मिले। तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर में नहीं थी वेंटिलेशन की व्यवस्था: जिस कमरे में यह हादसा हुआ, वहां न तो खिड़की थी और न ही रौशनदान, जिससे जहरीली गैस बाहर निकल सके। अज्ञानता और लापरवाही के चलते यह भयावह हादसा हो गया।
पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन की अपील: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या सिगड़ी जलाकर न सोएं, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है जो बेहद जानलेवा होती है।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर