The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: युवक ने घर में लगाई फांसी, 26 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Views: 2619
Spread the love
Read Time:2 Minute, 2 Second


बिलासपुर: सकरी में युवक ने घर में लगाई फांसी, 26 वर्षीय लव मिरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर | The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लव मिरी (पिता – पूनव मिरी), उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी हरिजन टोला, सकरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब 8 बजे बिलासपुर से खाना-पीना कर घर लौटा था

इसके बाद करीब सुबह 11 बजे जब परिवार के लोगों ने घर के अंदर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना सकरी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

 नहीं मिला सुसाइड नोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed