सरकंडा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी 2 महीने बाद गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी (23 वर्ष), निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, पहले से ही सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
होली के दिन दिया वारदात को अंजाम
प्रार्थी जितेंद्र राजपूत ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे, होली के दिन प्रभात चौक के पास आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
2 महीने से फरार था आरोपी
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार 5 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चाकू बरामद, जेल भेजा गया
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लेकर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
The YUVA WORLD News आप तक ऐसे ही ताजा और विश्वसनीय खबरें पहुंचाता रहेगा।






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला