रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार के दो कथित अड्डों पर एक साथ छापेमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh News | The Yuva World News
📍 लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने शहर के लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा-दुर्गा चौक क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, मौके से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
🔴 लालटंकी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यहां से कथित संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
🔴 मिट्ठूमुड़ा-दुर्गा चौक कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई में कथित संचालिका सुनीता मेहर और ग्राहक अभय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👮♀️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।”
⚠️ महत्वपूर्ण: नाबालिग बालिकाओं की पहचान और उनसे जुड़ी निजी जानकारी कानून के तहत सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
📲 आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक
#TheYUVAWORLDNews #Raigarh #RaigarhPolice #RaigarhNews #CrimeNews #PoliceAction #ChhattisgarhPolice #ChhattisgarhNews #CGNews #ShashiMohanSingh #PoliceRaid #CrimeUpdate #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate








Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?