Views: 1049
Read Time:1 Minute, 16 Second
सूरजपुर। छात्रा से गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। छात्रा से 8 लोगो ने गैंग रैप किया। ये वारदात उस वक्त हुई, जब छात्रा शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। जयनगर थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। शादी के कार्यक्रम से घर लौटते वक्त आरोपियों ने छात्रा को किडनैप किया और फिर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद छात्रा को बेसुध छोड़कर आरोपी भाग गये। छात्रा किसी तरह से वहां से अपने घर पहुंची और फिर पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने जयनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर