बम्हनीडीह महामाया मंदिर में विधायक बालेश्वर साहू ने की पूजा-अर्चना, देवी भागवत कथा का किया श्रवण
बम्हनीडीह। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू ने बम्हनीडीह स्थित महामाया मंदिर में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देवी भागवत कथा का श्रवण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विधायक बालेश्वर साहू ने माता महामाया के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। देवी भागवत कथा के श्रवण के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बावाराम जायसवाल, निखिल राठौर, महेंद्र कर्ष, उमाशंकर पटेल एवं उमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने माता महामाया के दर्शन कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
माता महामाया के दरबार में श्रद्धा और आस्था के साथ पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।





Average Rating
More Stories
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीबाड़ी की शिकायत पर जिला एम.सी.बी. के सी. एम .एच.ओ. डॉ. अविनाश खरे का बड़ा एक्शन, समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होने पर डॉक्टरों पर गिरी गाज, सी.एम.एच.ओ. ने की तत्काल कार्यवाही…
Raipur News: पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर FIR, अधेड़ को दी जान से मारने की धमकी..पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले..
Video : बैंड-बाजा टीम के दो मास्टरों में सड़क पर जमकर मारपीट… राहगीरों ने बनाया Video सोशल मीडिया पर वायरल