The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur News: पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर FIR, अधेड़ को दी जान से मारने की धमकी..पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले..

Views: 4211
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second


Raipur News: पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर FIR, अधेड़ को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। इस बार एक अधेड़ व्यक्ति को गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है।

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां शोएब ढेबर ने पहले पीड़ित की कार को ठोकर मारी, फिर वाहन से उतरकर मां-बहन की गंदी गालियां दीं। जब अधेड़ ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

📍 फोन पर करता रहा किसी से बात, निपटाने की धमकी

घटना के दौरान शोएब ढेबर लगातार फोन पर किसी से बातचीत करता रहा और पीड़ित को “निपटाने” की बात कहता रहा। इससे पीड़ित बेहद डर गया और उसे आशंका है कि शोएब ढेबर के लोग उस पर हमला कर सकते हैं।

⚖️ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

यह पहला मामला नहीं है जब शोएब ढेबर विवादों में घिरा हो। इससे पहले भी उसके खिलाफ सिविल लाइन और पुरानी बस्ती थाने में एक युवती का रास्ता रोकने, धमकी देने, सामान चोरी करवाने सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

🚔 खुद भी काट चुका है जेल

अलग-अलग मामलों में शोएब ढेबर रायपुर सेंट्रल जेल में कई महीनों तक बंद रह चुका है। वहीं उसके पिता अनवर ढेबर लगभग ₹3000 करोड़ के शराब घोटाले मामला अभी शांत नहीं हुआ है

🛑 परिवार के अन्य सदस्य भी जेल में

शोएब ढेबर के चाचा याहया ढेबर जग्गी हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। पूरा परिवार लंबे समय से आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

📌 पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The YUVA WORLD News रायपुर और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचाता रहेगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed