NH-30 पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी: चलती बाइक पर कपल का फिल्मी रोमांस, वीडियो वायरल
कांकेर। नेशनल हाईवे 30 पर एक बार फिर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में चलती बाइक पर एक कपल को फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए देखा जा सकता है, जो न केवल खतरनाक है बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन भी है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाइक सवार युवक और युवती न तो हेलमेट पहने हुए हैं और न ही सुरक्षित तरीके से यात्रा कर रहे हैं। युवक असंतुलित तरीके से बाइक चला रहा है और युवक -युवती चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान किसी राहगीर ने इस खतरनाक लापरवाही को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब नेशनल हाईवे पर लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोग दिखावे और सोशल मीडिया फेम के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
वीडियो में कपल का संतुलन बार-बार बिगड़ता नजर आ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान और चालान की कार्रवाई किए जाने के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित बाइक सवारों पर कार्रवाई की जाएगी? यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामले दूसरों को भी गलत संदेश दे सकते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी और आम नागरिकों की जागरूकता, दोनों ही इस तरह की घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला