मनेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन के दौरान वन अपराधों की संभावनाओं को देखते हुए वन मंडल मनेंद्रगढ़ का वन अमला पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 4 नवंबर 2026 की रात्रि में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन चालक ने वन अमले को चकमा देकर भागने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की टीम की सतर्कता एवं तत्परता के चलते उसका प्रयास विफल रहा। वन अमले ने वाहन क्रमांक MP 65 GA 2317 सहित उसमें परिवहन की जा रही खैर लकड़ी को जब्त कर लिया।
मामले में नियमानुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी मनेंद्रगढ़ के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक रतौरा श्री राम गोपाल सिंह तथा वन रक्षक श्री विजय पैकरा, श्री रवेंद्र रघुवंशी, श्री जगदेव सिंह, श्री देव सिंह एवं श्री अशोक कुर्रे की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन संपदा की सुरक्षा एवं अवैध कटाई तथा परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। वन अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : धनतेरस पर विधायक धरमलाल कौशिक के निवास में गूंजे सुआ गीत, युवतियों और महिलाओं ने दी पारंपरिक प्रस्तुति
Bilaspur : ऑपरेशन बाज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा, भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई पदयात्रा खेड़िया तिराहे पर हुई संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल