6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, न्यायालय में किया गया पेश
बिलासपुर। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन बाज के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटियों और 2 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा।
अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
सकरी पुलिस की इस कार्रवाई में दीपक यादव उर्फ पी.पी. (22 वर्ष), राकेश टोंडे (30 वर्ष), धरम उर्फ काछी रजक (17 वर्ष), रिया जैन (26 वर्ष) तथा सत्या मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स के संचालक सुनील जैन (40 वर्ष) सहित अन्य वारंटियों को पकड़े जाने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे, प्रधान आरक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक अर्चना साहू, आरक्षक जीना अनंत, मनोज बघेल, सुनील सूर्यवंशी, सज्जू अली, राजकुमार मधुकर और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
बिलासपुर पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : धनतेरस पर विधायक धरमलाल कौशिक के निवास में गूंजे सुआ गीत, युवतियों और महिलाओं ने दी पारंपरिक प्रस्तुति
त्योहारी सीजन में वन अपराधों पर वन विभाग की पैनी नजर, अवैध खैर लकड़ी परिवहन करते वाहन को किया जब्तघ
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा ने निकाली पदयात्रा, भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई पदयात्रा खेड़िया तिराहे पर हुई संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल